31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने भारत के आंतरिक मामले में दिया दखल, कश्मीर को दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर जताया विरोध

31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश अस्तित्व में आ गया है भारत ने 5 अगस्त को बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Nov 2019, 8:20 AM IST

modi_xii.jpeg

बीजिंग। कश्मीर मामले पर पाकिस्तान की बौखलाहट खत्म नहीं हो रही है, लेकिन अब पाकिस्तान के सदाबहार दोस्त चीन ने भी कश्मीर पर हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, सरदार पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश अस्तित्व में आ गया। जिसे लेकर चीन ने एतराज जताया है।

कश्मीर विवाद पर पाक की नई चाल, अमरीका से कहा- वार्ता के लिए भारत को मनाएं

चीन ने भारत के आंतरिक मामले में दखल देने की कोशिश की है। चीन ने जम्मू-कश्मीर को विभाजित कर दो केंद्रशासित प्रदेशों में बदलने के मोदी सरकार के फैसले का खुला विरोध किया है। हालांकि इससे पहले तक चीन खुल कर बोलने से बचता रहा था।

भारत का फैसला गैरकानूनी

बता दें कि चीन ने भारत के फैसले को गैरकानूनी करार दिया है। चीन का कहना है कि भारत का फैसला अमान्य है। चीन ने कहा कि भारत के फैसले से चीन की संप्रभुता को चुनौती मिली है, क्योंकि भारत ने उसके कुछे हिस्से को अपने प्रशासन में शामिल किया है।

इससे पहले चीन कश्मीर मामले पर खुल कर बोलने से परहेज करता रहा है और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को भारत का आंतरिक मामला भी बताया था। लेकिन अब चीन के सुर बदल गए हैं।

ब्रिटिश सांसद ने सरकार से की कश्मीर विवाद पर मध्यस्थता की मांग, बोले- यह हमारा दायित्व है

बीते दिनों जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे थे, तो उनका पीएम मोदी ने भव्य स्वागत किया था। पीएम मोदी ने शी को महाबलिपुरम का दर्शन कराया था और चीन व भारत के बीच एतिहासिक संबंधों की याद दिलाई थी।

लेकिन अब एक बार फिर से चीन ने भारत के खिलाफ बोलकर यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर अपने विस्तारवादी एजेंडे को पीछे नहीं छोड़ सकता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.