विभाग ने आशंका जताई है कि इस साप्ताहांत में लेकिमा तूफान के चलते अनहुई, फुजियान, जिआंग्सु, झेंजियांग और शंघाई में तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए एक परिपत्र जारी कर अधिकारियों को किसी भी प्राकृतिक आपादा से निपटने के लिए तैयार रहने का कहा गया है। आपको बता दें कि इस तूफान के चलते यहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसके चलते वहां के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।