24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने फंडिंग रोकी तो पाक का हमदर्द बना चीन, पाकिस्तान को बताया आतंकवाद पीड़ित देश

अमरीका द्वारा पाकिस्तान की आर्थिक मदद को रोके जाने के कड़े कदम के बाद आज चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया। चीन ने पाकिस्तान को आतंकवाद पीड़ित देश बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 2 Jan 2018, 9:06 PM IST

chaina

नई दिल्ली। अमरीका द्वारा पाकिस्तान की आर्थिक मदद को रोके जाने के कड़े कदम के बाद आज चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। चीन ने पाकिस्तान को आतंकवाद पीड़ित देश बताया। चीन ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बहुत कुर्बानियां दी हैं। इसके अलावा चीन ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को खत्म करने में पाकिस्तान की भूमिका की प्रशंसा भी की है।


अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रोकी थी आर्थिक मदद
बता दें कि पाकिस्तान में हालिया घटनाक्रम उस वक्त शुरू हुआ जब अमरीकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में ट्रम्प ने पाकिस्तान को झूठा और आतंकवाद का पनाहगार बताया। इसके साथ ही ट्रम्प ने पाकिस्तान को 15 वर्षों में दिए गए 33 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद के बदले में झूठे आश्वासन मिलने का आरोप लगाया। इस आरोप के साथ ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद रोक दी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने उनके नेताओं को लगातार मूर्ख ही बनाया है।


पाक ने कहा- जल्द देंगे जवाब
अमरीका द्वारा पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोके जाने पर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि इंशाल्लाह.. हम इसका जल्द ही जवाब देंगे।


पाकिस्तान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक
इस मामले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति एक बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक करेंगे और बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति के पाकिस्तान के खिलाफ कठोर बयान के संदर्भ में भविष्य में क्या कदम उठाए जाए, इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मीडिया विंग ने कहा कि चर्चा में विदेश मंत्री, आतंरिक मंत्री, रक्षा मंत्री, सेवा प्रमुखों के अलावा वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे।