26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने में मदद करेगा चीन, किए हैं और भी वादे

चीन ने सहायता पैकेज के जरिए देश की वित्तीय समस्या को दूर करने में उच्चस्तरीय मदद करने का वादा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Nov 2018, 9:27 AM IST

China to provide financial aid to pakistan for betterment of pakistan

Imran Khan Security

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को उसकी आर्थिक संकट से निकालने के लिए चीन नेे हाथ बढ़ाया है। इस बात की जानकारी पाक के वित्त मंत्री असद उमर ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन ने सहायता पैकेज के जरिए देश की वित्तीय समस्या को दूर करने में उच्चस्तरीय मदद करने का वादा किया।

इमरान खान के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए दिया था बयान

ये बयान उमर ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ प्रधानमंत्री इमरान खान की हाल ही में संपन्न हुई चीन यात्रा के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए जारी किया। बता दें कि ये दोनों ही मंत्री चीन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उमर ने अपने बयान में ये भी जानकारी दी कि चीन की ओर से जताई गई प्रतिबद्धता के बाद पाकिस्तान के भुगतान संतुलन का मुद्दा प्रभावी तरीके से सुलझ गया है।

आधिकारिक वार्ता में हुए थे कई समझौते

बता दें कि बीते रविवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की चीनी नेतृत्व के साथ आधिकारिक वार्ता समाप्त होने के बाद बीजिंग और इस्लामाबाद ने अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इमरान के शंघाई रवाना होने के बाद जारी एक बयान में चीन ने पाकिस्तान-भारत संबंधों के सुधार के लिए और दोनों देशों के बीच विवादों के निपटारे में पहल के लिए 'पाकिस्तान के प्रयासों' का समर्थन भी किया।

सीपीईसी पर सफाई

दूसरी ओर इस्लामाबाद और बीजिंग ने संयुक्त चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के खिलाफ बढ़ते नकारात्मक प्रचार को खारिज किया और 'सीपीईसी परियोजनाओं को सभी खतरों से बचाने का दृढ़ संकल्प' जताया। साथ ही दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ अतिरिक्त सहयोग बढ़ाने और सशस्त्र बलों के बीच विभिन्न स्तरों पर उच्चस्तरीय दौरे और आदान-प्रदान बनाए रखने पर सहमत हुए। उन्होंने बयान में एक शांतिपूर्ण और स्थिर दक्षिण एशिया का आह्रान करते हुए दोनों देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी विवादों पर संवाद और संकल्प के महत्व पर जोर दिया।

विदेश नीति में हमेशा शीर्ष प्राथमिकता

चीन ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में पाकिस्तान को शामिल किए जाने की मांग का भी समर्थन किया। चीन ने कहा कि वह पाकिस्तान के एनएसजी दिशा-निर्देशोंका पालन करने की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है। चीनी पक्ष ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ चीन का रिश्ता उसकी विदेश नीति में हमेशा शीर्ष प्राथमिकता का विषय रहा है।