
नई दिल्ली।
चीन के वैज्ञानिक वांग याफिंग ने हाल ही में अंतरिक्ष में कुछ फोटो खींची। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फोटो गत 18 नवंबर को खींची गई थीं। वांग याफिंग ने इसे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से खींची है।
फोटो में नीली पृथ्वी, बर्फ से ढके पहाड़ और बादलों का समुद्र देखा जा सकता है। वास्तव में वर्ष 2003 के शनचो नंबर-5 मिशन से चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में जाने के बाद लेंस को मानव जाति के समान घर-पृथ्वी की ओर मोड़ दिया। अंतरिक्ष यात्री यांग लीवेई ने बाद में इस बात को याद करते हुए कहा कि अंतरिक्ष से देखा जाएं तो हमारी पृथ्वी बहुत सुन्दर है।
वर्ष 2005 में शनचो नंबर-6 मिशन के दौरान चीनी अंतरिक्ष यात्री फेइ ज्वूनलुंग व न्ये हाईशेन ने भी अपने हाथों में डिजिटल वीडियो से पृथ्वी के सुन्दर दृश्य खींचे। तब डिजिटल वीडियो एक लोकप्रिय शूटिंग उपकरण था। वर्ष 2021 में चीनी अंतरिक्ष यात्री अपने अंतरिक्ष स्टेशन में पृथ्वी को देख सकते हैं। साथ ही, डिजिटल उत्पादों के सुधार व उन्नति से और अंतरिक्ष-पृथ्वी संचार नेटवर्क के बैकहॉल के साथ हम पृथ्वी पर अंतरिक्ष यात्री के दृष्टिकोण का समकालिक रूप से पृथ्वी की उच्च-परिभाषा सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं।
इससे पहले चीन के अंतरिक्ष यात्रियों का मार्शल आर्ट थाई छी करते हुए विजुअल सामने आया था। इसे सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने वाला थाई छी बताया जा रहा है। बता दें कि अंतरिक्ष में थाई छी करना शनचो नंबर-9 मिशन से शुरू हुआ है। वह चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक परंपरागत खेल तरीका बन गया है। वर्ष 2012 के 26 जून को शनचो नंबर-9 मिशन के दौरान चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ल्यू यांग ने थ्येनकूंग नंबर-1 अंतरिक्ष प्रयोगशाला में पहली बार अंतरिक्ष में विश्व के सामने चीनी मार्शल आर्ट थाई छी दिखाया।
अंतरिक्ष में भारहीनता की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा होता है। थाई छी हड्डियों और मांसपेशियों के तंतुओं को प्रभावी ढंग से उत्तेजित कर सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को प्रभावी ढंग से रोक सकता है। इसके अलावा, थाई छी करना अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान्य चाल, शरीर संतुलन, मुद्रा नियंत्रण, मनोवैज्ञानिक समायोजन और प्रतिरक्षा में वृद्धि को बहाल करने के लिए भी फायदेमंद है। हाथ से चलने वाली साइकिल, फैंसी रैली, अंतरिक्ष टेबल टेनिस, ट्रेडमिल पर पानी की थैली पकड़ने का विशेष अभ्यास जैसे खेल भी अंतरिक्ष यात्रियों के पसंदीदा तरीके हैं।
Published on:
24 Nov 2021 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
