17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिन्द महासागर में चीन की नई चाल, मलेशिया और थाईलैंड के साथ संयुक्त अभ्यास करेगी चीनी नौसेना

डोकलाम के बाद पहली बार अब भारत और चीन के समुद्र में एक दूसरे के आमने-सामने आने की संभावना बढ़ गई है

2 min read
Google source verification
china ship

हिन्द महासागर में चीन की नई चाल, मलेशिया और थाईलैंड के साथ संयुक्त अभ्यास करेगी चीनी नौसेना

बीजिंग। हिन्द महासागर में चीन की एक और घटिया हरकत उजागर हुई है। चीन, मलेशिया और थाईलैंड के साथ हिन्द महासगार में नौ सेना अभ्यास करने जा रहा है। इस घटना के बाद दोनों देश फिर से एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो सकते हैं। डोकलाम के बाद पहली बार अब भारत और चीन के समुद्र में एक दूसरे के आमने-सामने आने की संभावना बढ़ गई है। चीन शनिवार से 9 दिन का संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू करनेवाला है। माना जा रहा है इस युद्धाभ्यास में चीन भारतीय समुद्री क्षेत्र के बहुत निकट आ जाएगा।

चीन की नई चाल

दरअसल यह भारत को घेरने की चीन की नई कोशिश मानी जा रही है। इस बार उनसे सीधे भारत से उलझने की बजाय मलेशिया और थाईलैंड का साथ लिया है। ताकि भारत खुलकर कोई विरोध न दर्ज कर पाए। बता दें कि चीन शनिवार से 9 दिन का संयुक्त नौसेना अभ्यास शुरू करनेवाला है। इस अभ्यास में उसके मलेशिया और थाइलैंड भी शामिल होंगे। चीन का कहना है कि यह अभ्यास उसकी नौसेना को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ मलाक्का में होने वाले इस अभ्यास पर भारत की नजर भी है। जहां चीन यह अभ्यास कर रहा है, वह जगह निकोबार द्वीप से हजार किलोमीटर दूर है। भारतीय नेवी का एक एयर स्टेशन भी यहां मौजूद है। चीन की तरफ से इस अभ्यास के लिए 3 युद्धपोत, दो हेलिकॉप्टर, 3 IL-76 ट्रांसपॉर्ट एयरक्राफ्ट मुख्य रूप से शामिल होंगे। एक पनडुब्बी के भी इस अभियान में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यह अभ्यास 9 दिन के लिए होगा और इसमें 692 जवान शामिल होंगे। चीन ने इस अभ्यास को पीस ऐंड फ्रेंडशिप 2018 नाम दिया है। चीन का कहना है कि यह अभ्यास साउथ चाइना सी में शांति और स्थिरता बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही चीन का यह भी दावा है कि वह इस अभ्यास के जरिये अपनी नौसेना की ताकत परखना चाहता है।

भारत को मलेशिया और थाईलैंड से झटका

मलेशिया और थाईलैंड का इस अभ्यास में साहिल होना भारत के लिए एक झटके की तरह माना जा रहा है। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही मलेशिया ने भारत के साथ द्विपक्षीय सेना अभ्यास किया था। उसके बाद लगने लगा था कि भारत और मलेष्य एक दूसरे के बड़े सहयोगी बन सकते हैं। उस समय कहा जा रहा था कि इससे मलेशिया के आसियान देशों के साथ संबंध बेहतर होंगे। थाईलैंड का रुख भी भारत को हैरत में डालने वाला है। दोनों देश लम्बे समय तक एक दूसरे के विश्वस्त सहयोगी रहे हैं, ऐसे में थाईलैंड का चीन के साथ जाना भारत के लिए अच्छी बात नहीं है।

क्या है भारत की चिंता

अभ्यास के लिए चुनी गई जगह स्ट्रेट ऑफ मलाक्का मलेशिया, इंडोनेशिया और थाइलैंड को जोड़ती है। यह अंडमान सागर को साउथ चाइना सागर से जोड़ती है। यह एक महत्वपूर्ण ट्रेड रूट है जो भारत और आसियान देशों को जोड़ती है। यही नहीं यह मार्ग चीनी जहाजों के आने-जाने का रास्ता भी है। भारत को लगता है कि इस शांतिपूर्ण और महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन का अभ्यास इस समूचे क्षेत्र में एक असुरक्षा की नई शंकाओं को जन्म दे सकता है।