10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस: जापान में क्रूज पर फंसे भारतीय आज लौटेंगे देश, 3 फरवरी से मांग रहे थे मदद

टोक्यो ( Tokyo ) स्थित भारतीय दूतावास ( Indian Embassy ) ने दी जानकारी डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर फंसे ( Diamond princess cruise ) 122 भारतीय नागरिकों लौटेंगे भारत

2 min read
Google source verification
ajmer

ajmer

टोक्यो। कोरोना वायरस के दहशत से बीते कई दिनों से जापान में फंसे भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है। डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर फंसे भारतीय नागरिकों ( Indians in Diamond princess cruise ) को बुधवार स्वदेश वापस लाया जाएगा। इस बारे में टोक्यो ( Tokyo ) स्थित भारतीय दूतावास ( Indian Embassy ) ने जानकारी दी है। दूतावास ने बताया है कि सिर्फ उन भारतीयों को वापस लाया जा रहा है कि जो वापसी के लिए सहमत हैं और जिनका कोरोना वायरस का टेस्ट नेगेटिव है।

चार्टर्ड विमान की मदद से 122 भारतीय लौटेंगे देश

भारतीया दूतावास ने बताया कि एक चार्टर्ड विमान की मदद से ऐसे करीब 122 भारतीयों को देश वापस लाया जाएगा। दरअसल, क्रूज पर कुल 138 भारतीय सवार हैं, लेकिन इनमें से 16 यात्रियों में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजीटिव पाया जा चुका है।

Coronavirus को लेकर हांगकांग अलर्ट, 20 अप्रैल तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

तीन फरवरी को जापान पहुंचा था क्रूज

दूतावास की ओर से जारी किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि क्रूज सवार भारतीयों की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। आपको बता दें कि जापान के तट पर खड़े इस क्रूज में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। डायमंड प्रिंसेज क्रूज तीन फरवरी को जापान पहुंचा था। तभी उसमें एक हांगकांग यात्री के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था जिसके बाद जापान ने किसी भी पर्यटक को वहां उतारने की अनुमति नहीं दी। क्रूज पर सवार 3700 लोग तभी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

ईमेल एडवाइजरी भी भेजी जा चुकी है

दूतावास ने बयान में यह भी कहा कि इस संबंध में एक ईमेल एडवाइजरी भी भेजी जा चुकी है। बता दें कि मारे क्रूज पर मौजूद 138 भारतीयों में 6 मुसाफिर और 132 लोग चालक दल के सदस्य हैं। गौरतलब है कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस: सियोल से आए फ्लाइट में तीन लोगों को आया बुखार तो चीन ने 94 यात्रियों को छोड़ा अलग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।