महामारी विशेषज्ञ जस्टिन लेसर के अनुसार उन्हें पूरा विश्वास है कि बीमारी के लक्षण दिखने का दौर करीब 5 दिनों का है। बता दें कि जस्टिन उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे,जिसने बीमारी के 181 मामलों पर अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों में बीमारी के लक्षण (Symptoms of Disease) सामने आने का समय बहुत कम हो सकता है, कई लोगों में यह बहुत ज्यादा हो सकता है। उनका लक्षय है कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का पता लगे। इससे रोकथाम प्रभावी हो सकेगी।