11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वाली की संख्या 131 हुई, 1467 लोग अस्पताल में भर्ती

इंडोनेशिया में रविवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है। जबकि 1,467 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 Aug 2018, 8:28 PM IST

earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वाली की संख्या 131 हुई, 1467 लोग अस्पताल में भर्ती

जकार्ता। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से हिले लोम्बोक द्वीप में मरने वालों की संख्या 131 तक पहुंच गई है। द्वीप पर अभी भी हजारों लोग खाने, पानी और आश्रय की राह देख रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "रविवार को आए भूकंप में घायल 1,467 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्थापित हुए लोगों की संख्या 1,56,000 पहुंच गई है।

यहां पर इतनी हुई मौत
उत्तरी लोम्बोक में भूकंप से 78 लोगों की मौत हुई है। यहां 42 हजार मकान और इमारतें ढह गईं हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने और शवों को बरामद करने के लिए आपात सेवाएं जारी हैं। भूकंप से पश्चिमी लोम्बोक में 24, द्वीप के सबसे बड़े शहर मताराम के पूर्व में 19, मध्य में दो और पड़ोसी बाली द्वीप में भी दो लोगों की मौत हुई है। उत्तरी लोम्बोक में करीब 84 हजार लोग विस्थापित हुए हैं, यहां सड़क पर स्थानीय लोग ढही इमारतों के बीच पीड़ितों की मदद के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। दर्जनों घायल लोगों का उपचार द्वीप के पश्चिमोत्तर में स्थापित अस्थायी टेंटों में किया जा रहा है। बचे हुए लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन इलाकों में अभी भी खाने, पानी और शिविरों की कमी है।

ये भी पढ़ेंः इंडोनेशिया: तंत्र मंत्र का झांसा देकर बुजुर्ग 15 सालों तक लड़की से करता रहा रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भूकंप से भारी तबाही
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि लॉमबोक के मुख्य शहर मतारा में हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें से ज्यादातर खराब निर्माण सामग्री से तैयार की गई थीं। भूकंप की वजह से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन इसे कुछ ही घंटों बाद हटा लिया गया था।