इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके ( Earthquake In Pakistan And Afghanistan ) महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, पहले अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आए, उसके करीब 13 मिनट बाद भूकंप के झटके से पाकिस्तान की धरती भी हिल उठी। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, वहीं अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में भी 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।