नई दिल्ली। कोरोना वायरस से जूझते देश में पिछले कुछ माह से भूकंप आने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को आधी रात 2.50 बजे से लेकर रात 9.40 बजे तक देश में पांच बार भूकंप आया। वहीं, महाराष्ट्र के पालघर में करीब 3 घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार को सबसे लेटेस्ट भूकंप जम्मू एवं कश्मीर में देरर रात 9.40 बजे आया। वहीं, एक भूकंप असम के बरपेटा में भी आया। हालांकि अभी तक किसी भी स्थान से किसी प्रकार के जानमाल की नुकसान की खबर नहीं आई है।