जकार्ताः इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में भूस्खलन और भूकंप से सात लोगों की मौत हो गई और आठ हजार से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसी की पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण इकाई के प्रमुख पसमबोअन पंगलोली ने बताया कि पीड़ितों की मौत उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान हुई। अधिकारी ने कहा कि भूस्खलन के कारण जिले में कम से कम आठ मकान जमींदोज हो गए। पंगलोली ने कहा, "आठ हजार से ज्यादा लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।