12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, 252 लोगों की मौत, करीब हज़ार घायल

Earthquake In Indonesian Capital Jakarta: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आने से भारी तबाही हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से 252 लोगों की मौत और करीब हज़ार लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों और घायलों की संख्या इससे ज़्यादा भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification
earthquake_scale.jpg

Earthquake In Alaska Peninsula

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में सोमवार को आए भूकंप (Earthquake) से भारी तबाही हुई है। इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। रिपोर्ट के अनुसार 252 लोगों की मौत और करीब हज़ार लोगों के घायल होने की खबर है। यह भूकंप भारत के समयानुसार सोमवार 21 नवंबर को सुबह करीब 11:51 पर आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। मरने वालों और घायलों की संख्या इससे ज़्यादा भी हो सकती हैं।


भूकंप का केंद्र

इंडोनेशिया के मौसम और जियोफिज़िक्स एजेंसी BMKG की ऑफिशियल रिपोर्ट के अनुसार वेस्ट जावा का सिआनजुर भूकंप का केंद्र रहा। इंडोनेशिया के मौसम और जियोफिज़िक्स एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।

हुआ भारी नुकसान

जकार्ता में आए इस भूकंप से राजधानी की कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भगदड़ और बिल्डिंग में नुकसान की वजह से अब तक 252 लोगों की मौत और करीब हज़ार लोगों के घायल होने की खबर है।



यह भी पढ़ें- कासिम-जोमार्त तोकायेव ने भारी मतदान से जीता कज़ाखस्तान राष्ट्रपति चुनाव

मरने वालों और घायलों की संख्या में हो सकता है इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार जकार्ता में आए इस भूकंप से मरने वालों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

एशिया में भूकंपों का सिलसिला जारी

पिछले कुछ समय से एशियाई देशों में भूकंपों का सिलसिला जारी है। इंडोनेशिया में जकार्ता से पहले जापान में टोबा, भारत में दिल्ली, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम, नेपाल के मध्य क्षेत्र में और अन्य कुछ देशों में भी पिछले कुछ समय में भूकंप की घटनाएँ सामने आई हैं।


यह भी पढ़ें- नॉर्थर्न आयरलैंड में आतंकी हमले की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार