31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान: होकैडो द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप, भूस्खलन से कई घर तबाह

भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.7 के परिमाण का था

2 min read
Google source verification
japan earthquake

जापान: होकैडो द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप, भूस्खलन से कई घर तबाह

टोक्यो। जापान के होकैडो द्वीप पर 6.7 तीव्रता के एक भूकंप के बाद 20 लोग लापता बताये जा रहे हैं। एक शक्तिशाली भूकंप ने गुरुवार की सुबह जापान के उत्तरी छोर पर स्थित होक्काइडो को हिलाकर रख दिया। भूकंप के बाद भूस्खलन में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। तकरीबन 2.95 मिलियन घरों को बिजली काट दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.7 के परिमाण का था। बताया जा रहा है कि भूंकम्प का केंद्र सतह से 40 किमी की गहराई पर था।

होकैडो द्वीप में भारी नुकसान

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप मुख्य शहर द्वीप के सप्पोरो के 68 किमी दक्षिण-पूर्व में था।इस भूकंप में जान माल के हुए नुकसान का जायजा अभी भी लिया जा रहा है। मारे गए लोगों की सटीक संख्या अभी अस्पष्ट है। शुरूआती खबरों के अनुसार 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जापान के उत्तरी छोर पर स्थित होकैडो द्वीप देश का सबसे बड़ा प्रीफेक्चर है। इसकी आबादी 5.4 मिलियन है।

20 लोग लापता, सैकड़ों घायल

जापान की मीडिया खबरों के अनुसार कम से कम 20 लोग गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद ये लोग लैंड स्लाइड के मलबे में दब गए हों। राजधानी में सपोरो कम से कम 120 लोग घायल हो गए। न्यू चिटोज एयरपोर्ट को गुरुवार के लिए बंद कर दिया गया। बिजली और पानी की लाइनों की व्यापक क्षति के कारण होकैडो में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बुलेट ट्रेन रोकी गई

जापान के मुख्य द्वीप और होकैडो के दक्षिणी शहर हाकोदेट को अमोरी को जोड़ने वाली शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। एट्सुमा के ग्रामीण शहर में एक लंबी रिज के साथ भूस्खलन देखा गया है। राहत और बचाव कार्यों के बीच सामान्य स्थिति को बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

व्यापार और उद्योग मंत्री हिरोशिगे सेको ने कहा कि मंत्रालय ने होक्काइडो इलेक्ट्रिक पावर को अत्सुमा पावर प्लांट को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। आपातकालीन प्रतिक्रिया मुख्यालय में बैठक आयोजित करने के बाद प्रधान मंत्री शिन्जो आबे ने कहा कि 25,000 सेल्फ डिफेंस फोर्स कर्मियों को राहत कार्यों के लिए लगाया जाएगा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप ने तटीय क्षेत्रों में समुद्र की सतह के स्तर के परिवर्तन का कारण बन सकता है, लेकिन सुनामी की उम्मीद नहीं है।

बता दें कि अभी जापान पिछले 25 वर्षों में देश में आए सबसे बुरे तूफान से निपट रहा है। इस तूफ़ान में कम से कम 11 की मौत हो गई और क्षेत्र के मुख्य हवाई अड्डे को बड़ी क्षति हुई। जापान ज्वालामुखी और महासागरीय खाइयों की रिंग ऑफ़ फायर पर स्थित है। यह आंशिक रूप से प्रशांत बेसिन को घेरता है। दुनिया के भूकंप का लगभग 20 प्रतिशत अकेले इसी हिस्से में आते हैं।