बता दें कि इससे पहले बीते महीने इसाबेला प्रांत में तूफान 'युतू' ने दस्तक दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस के वायुमंडलीय, भूभौतिकीय और खगोलीय सेवा प्रशासन (पीएजीएएसए) ने कहा कि युतू के दौरान हवा की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। तब पीएजीएएसए ने उत्तरी और मध्य लुजोन दोनों के लिए बाढ़ और भूस्खलन खतरे की चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि इसाबेला, कागायान, अरोरा, इलोकोस सुर, इलोकोस नॉर्टे, ला यूनियन और पेंगासियन तटों तक तीन मीटर ऊंची लहरें तक उठ सकती हैं।