12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक मंत्री ने कही कश्मीर में सैटेलाइट से इंटरनेट देने की बात, यूजर्स बोले- स्पेलिंग तो सीख लो

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कश्मीर में अपने सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्शन देने की कही बात एक स्पेलिंग के कारण जमकर ट्रोल हुए फवाद चौधरी

less than 1 minute read
Google source verification
fawad_chaudhry

इस्लामाबाद। भारत सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया था। तब से वहां इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पाकिस्तान इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ हर संभव झूठा प्रचार करता रहा है। अब पाकिस्तान के मिस्टर बड़बोले मंत्री ने फिर से इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनके ही हाथ जल गए।

फवाद ने इंटरनेट देने के लिए किया था ट्वीट

दरअसल, पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट किया इसमें उन्होंने कश्मीर ? में अपने सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही। फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, 'आज के समय में इंटरनेट लोगों का मौलिक अधिकार है, पर जम्मू-कश्मीर में यह सुविधा नहीं है। मैंने SPARCO (पाकिस्तान स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्ज कमीशन) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। मैंने पूछा है कि क्या जम्मू-कश्मीर में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा दी जा सकती है?'

जमकर उड़ा पाकिस्तानी मंत्री का मजाक

हालांकि, फवाद चौधरी ने सोचा नहीं होगा कि अपने इस ट्वीट के लिए वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ जाएंगे। लोगों ने उनके इस ट्वीट पर जमकर उनकी खिंचाई की। कई यूजर्स ने ट्रोल करते हुए लिखा कि पाकिस्तानी मंत्री को अपने देश के अंतरिक्ष एजेंसी का नाम भी नहीं पता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम Suparco है, लेकिन फवाद ने अपने ट्वीट में इसकी स्पेलिंग SPRACO लिखा है।