27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, कर्ज लेने के लिए चीन को कर रहा ब्लैकमेल

कर्ज लेने के लिए पाकिस्तान ने अपनी करीबी दोस्त चीन को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:36 PM IST

pak-china

आर्थिक संकट में पाकिस्तान, कर्ज लेने के लिए चीन को कर रहा ब्लैकमेल

इस्लामाबादः चीन-पाकिस्तान की दोस्ती दुश्मनी में बदलती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने चीन को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान ने चीन से कहा है कि विदेशी मुद्रा की कमी से निपटने के लिए उसे 60 अरब डॉलर की मदद चाहिए नहीं तो चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) परियोजना खतरे में पड़ जाएगी। बता दें कि सीपीईसी परियोजना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांशी परियोजना है।

ये भी पढ़ेंः अमरीका ने चीन के खिलाफ छेड़ा ट्रेड वॉर, 34 अरब डॉलर के सामान पर लगाया आयात शुल्क
पाकिस्तान ने दी चीन को धमकी
इससे पहले भी पाकिस्तान चीन से पिछले महीने चार जून को 4 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है। दरअसल पाकिस्तान चाहता है कि चीन उसे कर्ज देना जारी रखे ताकि उसे किसी अन्य से मदद न लेना पड़े। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने चीन को धमकी दी है कि अगर उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज लेने के लिए मजबूर किया गया तो उसे सीपीईसी परियोजना की फंडिंग की सारी जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ेगी। पाक अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक संकट के कारण उसे इस परियोजना की कुछ योजनाएं रद्द भी करनी पड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले 100 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल 119 रुपए लीटर पहुंचा
इस वजह से कर्ज ले रहा पाकिस्तान
दरअसल अमरीका ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देना बंद कर दिया है। इसकी वजह से आर्थिक रूप से पाकिस्तान कमजोर हो चुका है। पाकिस्तान के चालू खाते भी लगातार घाटे में हैं। इसके अलावा विदेशी मुद्रा भंडार में भी भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से पाकिस्तान कंगाल हो चुका है। जुलाई महीने में आम चुनाव भी होने जा रहे हैं। इसकी वजह से पैसों की जरुरत पाकिस्तान को और पड़ेगी। बताया जा चुका है।