
G-20 Summit: पीएम मोदी ने ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्षों से खास मुलाकात की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने व्यापार, निवेश, रक्षा और समुद्री मोर्चों में द्विपक्षीय सहयोग पर अमल करने की बात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि भारत-इंडोनेशिया सहयोग को बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाना सरकार का मकसद है। पीएम ने सम्मेलन के पहले दिन इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ एक बैठक की। व्यापार और निवेश, रक्षा, समुद्री, अंतरिक्ष और इंडो-पैसिफिक विजन पर विचारों के आदान-प्रदान में सहयोग पर चर्चा की।
दूसरी तरफ पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो ने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री तुर्की और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें कीं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
29 Jun 2019, 12:16 PM IST
Published on:
29 Jun 2019, 8:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.