
ओसाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने G20 समिट ( G20 summit ) में कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने कई गंभीर मुद्दों को उठाया। हालांकि, इस समिट में नेताओं के कई अनौपचारिक मुलाकात के पल भी सामने आए। इसी कड़ी में पीएम मोदी की एक सेल्फी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सेल्फी ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ( Australian prime minister Scott Morrison ) ने पोस्ट की है।
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम की मुलाकात
ओसाका में चल रहे G20 समिट के इतर पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने एक फोटो ट्वीट की। उन्होंने इस फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘अच्छा’ बताया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सेल्फी पोस्ट करते हुए मॉरिसन ने हिंदी में लिखा, 'कितना अच्छा है मोदी!'। इस फोटो में दोनों देशों के प्रधानमंत्री हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। मॉरिसन ने #G20OsakaSummit के साथ शेयर यह ट्वीट शेयर किया।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम के इस ट्वीट को पीएम मोदी ने भी रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दोस्त, हमारी द्विपक्षीय रिश्तों की ऊर्जा से मैं 'Stoked' हूं।'
बैठक के पहले दिन इन नेताओं से हुई थी मुलाकात
बता दें कि शनिवार को G-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन सबसे अहम मुद्दों में पर्यावरण का मुद्दा रहा। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई राष्ट्र अध्यक्षों से मुलाकात की थी। पीएम ने दुनिया के सामने व्यापार, विकास और खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर बात की थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...
Updated on:
29 Jun 2019 06:45 pm
Published on:
29 Jun 2019 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
