
हाफिज सईद का ब्रिटेन और अमरीका पर हमला, कहा- मुसलमानों को गलत दिशा में ले जा हैं इनके विश्वविद्यालय
लाहौर। दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक हाफिज सईद ने कहा है की अमरीकी और ब्रिटिश विश्वविद्यालय मुस्लिमों की सोच को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद ने अपने ताजा बयान में इन दोनों देशों को निशाना बनाते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तानी छात्रों की मानसिकता को बदलने के पीछे यहां के विश्वविद्यालयों की बड़ी भूमिका है।
क्या कहा हाफिज सईद ने
लाहौर के मार्काज अल कदियाया में अपने हालिया संबोधन में हाफिज सईद ने कहा कि यहूदी और ईसाई मुस्लिम दुनिया में अपनी नीतियों के कार्यान्वयन के लिए अपने मुसलमानों का उपयोग कठपुतली की तरह कर रहे हैं। सईद ने कहा, "यहूदी प्रोफेसर अमरीका में इस्लाम के बारे में विचार बदलने के बाद पाकिस्तानियों को पीएचडी डिग्री दे रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी यूनिवर्सिटी से डिग्री पाया व्यक्ति पाकिस्तान लौटने पर उनके सिस्टम के अनुसार काम करेगा और वही सोचेगा जैसा वो खुद सोचते हैं। सईद ने पाकिस्तानी हुक्मरानों की आलोचना करते हुए कहा कि विदेश में शिक्षित लोगों को पाकिस्तान में बड़ी मांग है। वे आसानी से विभिन्न सरकारी कार्यालयों और मंत्रालयों में उच्च पद प्राप्त करते हैं। जबकि अगर कोई पाकिस्तान कम किसी कॉलेज या मदरसे से तालीम लेता है तो उसे कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं।
मदीना जैसा बने पाकिस्तान
पाकिस्तान को मध्ययुगीन मदीना की तरह कल्याणकारी राज्य बनाए जाने की अपील करते हुए सईद ने कहा कि अगर ऐसा होता तो 'यहूदियों और ईसाइयों द्वारा शिक्षित लोगों को बरगलाना सम्भव नहीं होता।" सईद ने इमरान खान की सरकार से इस्लाम, कुरान और हदीस शरीयत के अनुसार कानून लागू करने में मदद के साथ उपरोक्त मुद्दों से निपटने के लिए एक नई नीति विकसित करने का आग्रह किया।
अमरीका पर निशाना
सईद ने अमरीका की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तानी शासक पाकिस्तान में अराजकता पैदा करने वाले अमरीकी आदेशों का पालन करना बंद कर दें। सईद ने यह भी कहा कि अमरीका परस्ती पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ेगी और आवाम एक दिन अमरीकी जुल्मों के खिलाफ खुद उठ खड़ी होगी। बता दें कि हाफिज सईद जमात-उद-दावा का सरगना है जो एलईटी का राजनैतिक और शैक्षणिक संगठन माना जाता है। इसे जून 2014 में अमेरिका द्वारा एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी ने सईद को विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया है।
Published on:
12 Oct 2018 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
