हांगकांग। विवादित प्रत्यर्पण बिल ( Hong Kong Extradition bill ) के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन एक बार फिर भड़क उठा है। इस विरोध की आग अब हांगकांग के वार्षिकोत्सव ( Hong Kong annual day ) तक पहुंचती दिखाई दे रही है। दरअसल, सोमवार को हजारों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। तड़के निकल रही इस रैली में पुलिस के साथ लोगों की झड़प हो गई। बता दें कि 1 जुलाई को ही हांगकांग, चीनी शासन को वापस किया गया था। हर साल इसकी वर्षगांठ मनाई जाती है।