मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने इन देशों के प्रतिनिधियों को पत्र देकर समर्थन का आग्रह किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हम इन देशों से जी-20 सम्मेलन में चीन पर दवाब डालने की मांग कर रहे हैं। हमारी मांग है कि ये देश हांगकांग का मुद्दा उठाकर, इसकी स्वायत्ता की रक्षा करें। इसके साथ ही हम स्वतंत्र व्यापारिक माहौल के अंतर्गत हांगकांग में व्यापार करने और रहने के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हैं।'