अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दी जानकारी
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए पोम्पियो ने कहा, 'मुझे लगता है कि आनेवाले हफ्तों में जी-20 सम्मेलन के दौरान हमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात का मौका मिलेगा। मुझे यकीन है इस दौरान हांगकांग चर्चा का विषय जरूर होगा। पोम्पियो ने आगे कहा, 'हांगकांग में जो चल रहा है, हम देख रहे हैं। वहां की जनता उस बारे में बात कर रही है, जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।'