वाशिंगटन। बीते दिनों आयोवा प्रांत में रहस्यमय तरीके से भारतीय मूल के एक परिवार के सभी सदस्यों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। दंपत्ति के साथ दो नाबालिग बच्चे मृत पाए गए थे। पुलिस छानबीन में पता चला है कि 44 वर्षीय भारतीय अमेरिकी आईटी पेशेवर ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बेटों को मार दिया था। चंद्रशेखर सुनकारा, लवानिया सुनकारा (41) और उनके 15 साल तथा 10 साल के बेटे शनिवार सुबह अपने घर में मृत पाए गए थे।