अंब्रेला रिवोल्यूशन के नेता व कार्यकर्ता जोशुआ वोंग ने सोशल मीडिया पर अपनी रिहाई की पुष्टि की और ट्वीट करते हुए लिखा 'दुनिया और स्वतंत्रता को सलाम। मुझे अभी जेल से रिहा किया गया है। गो हांगकांग!! प्रत्यर्पण बिल को वापस लो। कैरी लाम इस्तीफा दो। सभी राजनीतिक मुकदमों को समाप्त करो!’
वोंग की रिहाई पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के साथ हुई, जिसने पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश को हिला दिया है। लोग विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे है। लोगों को चिंता है कि यह नागरिक स्वतंत्रता और अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र की न्यायिक प्रणाली के साथ समझौता करेगा।