6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, शनिवार को लेंगे शपथ

इमरान खान को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वे शनिवार को पीएम पद की शपथ लेंगे।
2 min read
Google source verification
Imran Khan

इमरान खान पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, शनिवार को लेंगे शपथ

इस्लामाबाद। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया है। वे शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सदन में बहुमत परीक्षण के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को 176 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी पाकिस्तान मुस्लिम लीग(नवाज) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को केवल 96 मत मिले। बिलावल अली भुट्टो की पार्टी ने शहबाज शरीफ के पक्ष में मतदान नहीं किया।

शपथ ग्रहण में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने लिए शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंच गए। सिद्धू वाघा सीमा के जरिए लाहौर पहुंचे और शनिवार को निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह के लिए यहां पहुंचेंगे। लाहौर में मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने कहा, "मैं अपने मित्र (इमरान) के आमंत्रण पर पाकिस्तान आया हूं। यह बहुत खास क्षण है।" उन्होंने कहा, "खिलाड़ी और कलाकार दोनों देशों के बीच की दूरियां मिटा देते हैं। यहां पाकिस्तानी लोगों के लिए प्यार का संदेश लेकर आया हूं।" सिद्धू ने 'हिंदुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे!' का नारा लगाया। उन्होंने इमरान खान की अगुवाई में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार द्वारा देश में आने वाले बदलाव का स्वागत किया।

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है पीटीआई
25 जुलाई को हुए आम चुनाव में पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नौ निर्दलीय सांसदों के पार्टी में शामिल होने और महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 33 सीट हासिल करने के बाद पीटीआई के पास नेशनल एसेंबली में 158 सदस्य हैं। कुल मिलाकर इमरान खान की पार्टी को देश के छोटे और क्षेत्रीय दलों के समर्थन से 176 सांसदों का समर्थन हासिल है। वहीं दूसरी तरफ, पीएमएल-एन के पास सदन में 82 सीटें हैं। बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में तीसरे स्थान पर रही।