27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, विरोध में एकजुट हुईं अन्य पार्टियां

पाकिस्तान में 272 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए कम से कम 137 सीटों की जरूरत होती है। मगर दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान नहीं हो पाने से अभी 270 सीटों में बहुमत पाने के लिए इमरान खान को कम से कम 136 सदस्यों के समर्थन की दरकार होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 28 Jul 2018, 8:08 AM IST

imran khan

पाकिस्तान चुनाव: इमरान खान ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, विरोध में एकजुट हुईं अन्य पार्टियां

लाहौर।पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान सबसे ताकतवर लीडर के रूप में उभर कर आये हैं। इमरान की पार्टी पीटीआई को जोरदार कामयाबी मिली है। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को अन्य दलों पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। हालांकि पाकिस्तान में हंग असेम्बली बनती हुई दिखाई दे रही है। माना जल्द ही इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सकते हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान का पाकिस्तान का 19वां प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, मगर उनकी किस्मत पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।

पाकिस्तान चुनाव: पुराना है इमरान खान का तालिबान कनेक्शन, ऐसे ही नहीं बने सेना के फेवरेट

सरकार बनाने की कवायद

पाकिस्तान के नेशनल असेंबली चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी। पाकिस्तान में 272 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए कम से कम 137 सीटों की जरूरत होती है। मगर दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान नहीं हो पाने से अभी 270 सीटों में बहुमत पाने के लिए इमरान खान को कम से कम 136 सदस्यों के समर्थन की दरकार होगी। देर रात तक जिन चार जगहों पर वोटों की गिनती जारी थी, उन सभी सीटों पर पीटीआई के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। पीटीआई के पास 120 सीटें रहने का अनुमान है। प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल इमरान खान को 16 और सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

पाकिस्तान चुनाव: फौजी स्क्रिप्ट से डायलॉग बोल रहे हैं इमरान खान

समर्थन पाने की कोशिशें शुरू की इमरान ने

माना जा रहा है कि पीटीआई ने निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क किया है और वह उनका समर्थन पाने को लेकर आश्वस्त है। निर्दलीय उम्मीदवारों के पास नेशनल असेम्बली में बारह सीटें हैं। इस बात की भी खबरें हैं कि छह सीटों पर जीत हासिल करने वाली पार्टी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) इमरान खान को समर्थन देने पर सहमति जाता सकती है।