पाकिस्तान और भारत को जून 2017 में शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बनाया गया। सदस्य बनने के बाद पाकिस्तान पहली बार इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। सम्मेलन में शंघाई सहयोग संगठन के आठ सदस्य देशों ‘चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, भारत, रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान और पाकिस्तान के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। SCO रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर के प्रतिनिधि विधि विशेषज्ञ क्षेत्र में मौजूद आतंकवाद के खतरे और आतंकवाद निरोधक प्रयासों के तौर तरीकों पर चर्चा करेंगे।