इन इलाकों में हुई रातभर गोलीबारी
खबरों के मुताबिक, पाक की तरफ से रातभर हीरानगर, सांभा, अरनिया, रामगढ़, सुचेतगढ़ और आरएसपुर सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पांच किमीं. आसपास के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही आरएसपुरा, अरनिया और सांभा सेक्टर में और ज्यादा बुलेटप्रूफ वाहनों को भेजा गया है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि पाकिस्तानी रेंजर सीमांत इलाकों में मोर्टार दाग कर लोगों में दहशत का माहौल बना रहे हैं।पाकिस्तान रिहायशी इलाकों में लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं। रिहायशी इलाकों में हो रही फायरिंग के कारण यहां के बाशिंदे परेशान हैं। नागरिकों को समझ नहीं रहा है कि वे जाएं तो जाएं कहां। आप को बता दें कि शुक्रवार से शुरू हुई गोलाबारी अब तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अरनिया में पाकिस्तान की फायरिंग में घायल हुई एक महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। वहीं, एलओसी से सटे अखनूर के सेरी पल्ली गांव में सात माह के बच्चे को गोली लगने के बाद उसकी मौत हो गई।