
Indonesia: Landslides in several places after heavy rains, 10 people dead, 9 missing so far
जकार्ता। इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं घटी है। इन घटनाओं में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं।
बताया जा रहा है कि लापता होने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आपात सेवाकर्मियों के पास उपकरणों की कमी है और वे अपने हाथों व कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से मिट्टी हटा रहे हैं, ताकि मिट्टी में दबे लोगों को निकाला जा सके।
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता रदित्या जाती ने जानकारी दी है कि पूर्वी जावा के नगनजुक जिले के सेलोपुरो गांव में भूस्खलन के कारण कई लोग लापता हुए हैं। इन सभी की तलाशी के लिए दर्जनों सैनिक, पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक लगे हुए हैं।
रविवार शाम हुआ ये दर्दनाक हादसा
रदित्या जाती ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा मूसलाधार बारिश के कारण रविवार की देर शाम घटी। उन्होंने कहा कि कम से कम आठ मकानों पर आसपास की पहाड़ियों से कीचड़ गिरा, जिसके नीचे 21 लोग दब गए। इस हादसे में 14 लोग बुरी तरह से घायल होगए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बचाव टीम ने रविवार को ही दो लोगों को बचा लिया।
उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को प्रांत के अन्य जिलों में रात भर की बारिश कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया। जिसकी वजह से नदियों के तट टूट गए और आसपास के कुछ रिहायशी इलाकों में तीन फुट तक कीचड़ वाला पानी आ गया और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भागना पड़ा।
नगनजुक के जिला प्रमुख नोवी रहमान हिदायत ने बताया कि सोमवार को बचावकर्मियों को छह मीटर गहरे कीचड़ में शव मिले और वे नौ अन्य की तलाश में जुटे हुए हैं। बाद में भारी उपकरण भी मदद के लिए पहुंचे।
Updated on:
16 Feb 2021 04:58 pm
Published on:
16 Feb 2021 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
