
इंडोनेशिया ने रामायण थीम पर विशेष डाक टिकट जारी किया
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) ने बुधवार को हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र धर्म ग्रंथों में से एक रामायण पर डाक टिकट ( commemorative stamp ) जारी किया है। यह डाक टिकट भारत और इंडोनेशिया के राजनयिक संबंध के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जारी किया गया है। इस संबंध में राजधानी जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने तस्वीरें जारी की है।
डाक टिकट में जटायू के संघर्ष को दर्शाया गया
जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इंडोनेशिया के मूर्तिकार पद्मश्री बापक न्योमन नुराटा ने इस डाट टिकट का डिजाइन किया है। डाक टिकट में रामायण ( Ramayana ) के एक किरदार जटायू का वर्णित किया गया है। इसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह से सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए युद्ध करता है। यह डाट टिकट जो कि विशेष रूप से हस्ताक्षरित है उसे फिलेटली संग्राहलय में प्रदर्शित किया जाएगा। डाक टिकट जारी करने के दौरान इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर मौजूद रहे। बता दें कि इंडोशिया एक मुस्लिम देश है, लेकिन इसके बावजूद भी वहां की संस्कृति और दैनिक जीवन में हिन्दू धर्म को काफी महत्व दिया गया है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
25 Apr 2019 12:18 pm
Published on:
24 Apr 2019 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
