14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
VIDEO: जापान की बाढ़ में बह गया लोहे का पुल, अब तक 50 की मौत
Play video

VIDEO: जापान की बाढ़ में बह गया लोहे का पुल, अब तक 50 की मौत

जापान में भारी बारिश और बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए करीब 21 हजार जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।
Google source verification

टोक्यो: दक्षिणी जापान में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हो गए। जापान मौसम विभाग (जेएमए) ने बिगड़ते हालात को देखकर पश्चिम और मध्य जापान में बुलेट ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। पश्चिमी जापान से एक हैरान करने वाला वीडियो आया है। जहां पानी की तेज बहाव में लोहो का बना पुल हवा पत्ते की तरह बह गया। जेएमए ने हयोगो, ओकायामा, गिफु फुकुओका, नागासाकी, सागा, हिरोशिमा और टोट्टोरी प्रांत में अधिकतम संभावित अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में बारिश आठ सेंटीमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से हो सकती है।

रेस्क्यू में जुटे 21 हजार जवान

रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोदेरा ने बताया कि सशस्त्र सेना के लगभग 650 सदस्यों को राहत अभियान के लिए लगाया गया है जबकि 21,000 जवानों को इसके लिए तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने लगभग 40 लाख लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकालने के आदेश दिए हैं।