13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान: तीन दशक तक सम्राट रहे अकिहितो ने दिया इस्तीफा, प्रिंस नरहितो संभालेंगे सिंहासन

59 वर्षीय बेटे को सौंपा राजकाज 126 वें सम्राट के रूप में संभालेंगे सिंहासन अकिहितो जनता से जुड़े रहने वाले सम्राटों में से हैं

less than 1 minute read
Google source verification
japan

जापान: सम्राट अकिहितो ने दिया इस्तीफा, खराब सेहत का दिया हवाला

टोक्यो। जापानी सम्राट अकिहितो के तीन दशक के शासनकाल का मंगलवार को अंत हो गया। उन्होंने अपनी स्वास्थ संबंधी चिंताओं को देखते हुए, खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाले आधुनिक इतिहास में पहले जापानी सम्राट बन गए। 59 वर्षीय उनके बेटे क्राउन प्रिंस नरहितो अगले दिन 126 वें सम्राट के रूप में अब सत्‍ता ग्रहण करेंगे।

मसूद अजहर को लग सकता है बड़ा झटका, चीन जल्द छोड़ सकता है उसका साथ

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद त्‍यागा

उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। इसके कारण हाल के वर्षों में हार्ट सर्जरी और प्रोस्टेट कैंसर है। उन्होंने कैंसर पर काबू पा लिया है। लेकिन वह अब आराम करना चाहते हैं। अकिहितो का कहना है कि वह स्वास्थ्य कारण के कारण पद त्‍याग रहे हैं। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि खराब सेहत के कारण वह अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पाएंगे। तीन दशकों के बाद दूसरे टीवी भाषण में मृदुभाषी सम्राट ने कहा कि मुझे चिंता है कि राज्य के प्रतीक के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाना मेरे लिए कठिन हो गया है।

सम्राट के लिए उपयुक्त अंतिम कदम

जापानी इतिहासकार हितोमी तोनोमूरा ने कहा कि इस कदम ने उनका सम्मान अधिक हो गया है। यह सम्राट के लिए उपयुक्त अंतिम कदम था। वह पहले जापानी सम्राट थे जिन्होंने एक सामान्‍य महिला से शादी की। टेलीविजन कार्यक्रमों में उन्होंने लाइव अपने विषयों पर बात की। सम्राट का जन्‍म 1933 में हुआ, यह समय जापान के लिए सबसे कठिन समय था। इस समय युद्ध चल रहा था। उनके पिता सम्राट हिरोहितो एक मानवीय देवता के रूप में प्रतिष्ठित हुए थे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..