
विश्व की पहली क्लोन गाय कागा (फाइल फोटो)
टोक्यो। सनातन धर्म व हिन्दू संस्कृति में गाय को बहुत बड़ा महत्व है। यही कारण है कि भारत में गाय के नाम पर राजनीति होती रही है और कई हत्याएं भी हो चुकी है। लेकिन अब जापान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो गाय प्रेमियों के लिए एक सदमें से कम नहीं है।
दरअसल, विश्व की पहली क्लोन गाय का प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। उसकी उम्र 21 साल तीन माह थी। गाय का नाम 'कागा' (Kaga) रखा गया था। कागा की मौत उसी रिसर्च सेंटर में हुई, जहां इसका जन्म हुआ था। गुरुवार को इस बात की जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी।
एफे न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कागा का जन्म जुलाई 1998 में इशीकावा प्रीफेक्चरल लाइव्सस्टॉक रिसर्च सेंटर और किनकी विश्वविद्यालय में संयुक्त शोध के तहत हुआ था। किनकी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अब किंदाई विश्वविद्यालय हो गया है। इसी विश्वविद्यालय ने दो साल पहले ब्रिटिश में एक भेड़ डॉली को भी जीवनदान दिया है।
कागा की जुड़वा नोटो की मौत 2018 में हुई थी
जुड़वा गायें कागा और नोटो का जन्म गोजातिय क्लोन प्रक्रिया के तहत हुई थी। नोटो की मौत मई 2018 में हो चुकी है। रिसर्च सेंटर के अधिकारियों ने स्थानीय समाचार एजेंसी क्योडो को बताया कि कागा, जिसकी मौत वृद्धावस्था में हुई है, उसे सितबंर से ही चलने फिरने में परेशानी हो रही थी। उसे पोषण आहार दिए जा रहे थे और उसके पैरों में एंटी फ्लेमेंटॉरी ड्रिप भी दिए गए थे।
हालांकि अक्टूबर के शुरुआत से ही वह खड़ी नहीं हो पा रही थी और बुधवार को उसे मृत घोषित कर दिया गया। साल 2006 में इशीकावा सेंटर में करीब 14 गायों के क्लोन को जन्म दिया गया था। हालांकि इनके मांस के वितरण को देश में साल 2009 में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
10 Oct 2019 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
