25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार हत्याकांड: सऊदी अरब के शाह सलमान ने न्यायपालिका की सराहना की

पत्रकार खाशोगी की हत्या के बाद से अब सलमान एक भी बयान मीडिया में नहीं जारी किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 20 Nov 2018, 12:23 PM IST

salman

पत्रकार हत्याकांड: सऊदी अरब के शाह सलमान ने न्यायपालिका की सराहना की

रियाद। सऊदी अरब के शाह सलमान ने सोमवार को देश की न्यायपालिका की सराहना की। आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद देश के सबसे भयंकर अंतरराष्ट्रीय संकटों में से एक में फंसने के बाद यह उनका यह पहला सार्वजनिक बयान है। गौरतलब है कि सलमान पर आरोप है कि उसने ही जमाल की हत्या की साजिश रचि थी। जमाल की हत्या के बाद से अब उसने एक भी बयान मीडिया में नहीं जारी किया था। माना जा रहा है कि इस बयान से सलमान अपने आपको पाक-साफ रखने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान की गलियों में आसिया को फांसी लगा रहे बच्चे, वायरल हो रहा है वीडियो

हत्या में आरोपमुक्त किया था

सार्वजनिक अभियोजक ने पिछले हफ्ते शक्तिशाली वली अहद शहजादा (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान को दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी दूतावास में हुई इस हत्या में आरोपमुक्त किया था। लेकिन सीआईए कथित रुप से इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि उन्होंने ही इस हत्या का आदेश दिया था। सीआईए का कहना है कि सलमान के ही आदेश पर इस हत्या को अंजाम दिया गया।

मौत की सजा की मांग की

अभियोजक ने पांच व्यक्तियों के लिए मौत की सजा की मांग की। उन्होंने 11 व्यक्तियों के अभ्यारोपण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस हत्या के सिलसिले में 21 व्यक्ति हिरासत में हैं। शाह ने शीर्ष परामर्श निकाय शूरा काउंसिल में कहा कि इंसाफ और समानता के इस्लामिक सिद्धांत पर यह देश बना और हमें न्यायपालिका की कोशिश,सार्वजनिक अभियोजन और उन्हें सौंपे गये काम के प्रदर्शन पर गर्व है।