5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम उम्र की सुंदर लड़कियों को पॉर्न दिखाकर सेक्स गुलाम बनाता है किम जोंग

प्योंगयांग में लोग खुले तौर पर किम का समर्थन सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें मार दिया जाएगा। यह नियम किम के करीबियों पर भी लागू है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Sep 2017, 12:13 PM IST

kim jong un

प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन का एक और खौफनाक सच सामने आया है। कुछ साल पहले ही प्योंगयांग छोड़कर दक्षिण कोरिया जा चुकी एक महिला ने अपना दिल दहला देने वाला अनुभव साझा किया है। इस महिला ने बताया कि किस तरह किम जोंग-उन के एक इशारे पर लोगों को गोलियों से भून दिया जाता है और सुंदर लड़कियों को किम की सेक्स गुलाम बनाया जाता है। स्कूल में पढ़ रही लड़कियों में से सबसे सुंदर लड़कियों को घसीटकर किम के पास ले जाया जाता है और उन्हें यह भी सिखाया जाता है कि किम को कैसे 'खुश' रखना है। अगर किसी लड़की से कोई भी गलती हुई तो उसे मार दिया जाता है। किम इन लड़कियों के साथ पॉर्न दिखाकर सेक्स करता है।

26 साल की महिला योन लिम ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए यह बताया। आर्मी कर्नल की बेटी लिम ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि उसे बचपन से ही सिखाया गया था कि किम जोंग उन के किसी भी फैसले पर सवाल नहीं करना है। सुरक्षा कारणों से लिम ने अपना नाम बदलकर कहा कि मैं 11 संगीतकारों (म्यूजिशियंस) की एक साथ हत्या को देखकर इतना डर गई थी कि साल 2015 में वह अपने भाई और मां के साथ दक्षिण कोरिया भाग आई।

लिम ने बताया कि इन म्यूजिशियंस की हत्या को देखने के लिए जबरन 10 हजार लोगों को इकट्ठा किया गया था। वह भी इनमें से एक थीं। म्यूजिशियंस को पॉर्नोग्राफिक फिल्म बनाने के आरोप में सजा दी जा रही थी। लिम ने बताया कि म्यूजिशियंस को बाहर लाकर बांधा गया और उनके मुंह बंद कर दिए गए ताकि वे आवाज न निकाल सकें। उन्हें कोड़े मारते हुए ऐंटी-एयरक्राफ्ट गन्स के पास ले जाया गया। उस दिन 10000 लोगों को आदेश दिया गया था कि उन्हें यह हत्या देखनी है और मैं पीड़ितों से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर ही खड़ी थी। इस घटना को देखकर मेरा दिल दहल गया और उसके बाद मैं दक्षिण कोरिया भाग गई।

एक के बाद एक कई गोलियां चलीं। म्यूजिशियंस अचानक गायब हो गए। उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए। वे पूरी तरह खत्म हो चुके थे, हर तरफ सिर्फ खून और औक शरीर के जले हुए टुकड़े ही दिख रहे थे। इसके बाद सेना के टैंक आए और उन चिथड़ों को रौंदते हुए आगे चले गए।

लिम ने बताया कि वह जिस क्लास में पढ़ती थीं वहां से सबसे खूबसूरत लड़कियों को चुना जाता था और फिर उन्हें किम की सेक्स स्लेव (सेक्स गुलाम) बनने को कहा जाता था। इन लड़कियों को क्लास से घसीटकर ऐसी जगहों पर ले जाया जाता था जहां उनका कोई पता न लगा सके। ये लड़कियां किम को अच्छा खाना परोसती थीं और अगर ऐसा करने में कोई भी गलती हुई तो लड़कियों को गायब कर दिया जाता था। अगर कोई लड़की प्रेगनेंट हो जाए तो भी उन्हें गायब कर दिया जाता था।

लिम ने दावा किया कि प्योंगयांग में लोग खुले तौर पर किम का समर्थन सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें मार दिया जाएगा और यह नियम किम के करीबियों पर भी लागू है।