2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाओस: बाढ़ के बाद बांध ढहने से दोगुनी हो गई लोगों की मुसीबत, अब तक 36 लोगों की मौत

लाओस में बांध ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हुई।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 13, 2018

laos after dam collapse due to flood death toll rises to 36

लाओस: बाढ़ के बाद बांध ढहने से दोगुनी हो गई लोगों की मुसीबत, अब तक 36 लोगों की मौत

विएनतियान। वियतनाम के लाओस में बाढ़ के बाद आई एक और मुसीबत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। दरअसल बारिश के बाद वहां की बांध ढह गई थी। इस हादसे के बाद अभी भी 98 लोग लापता हैं। इस बात की जानकारी वियतनाम के एक राष्ट्रीय दैनिक में सोमवार को छपी एक रिपोर्ट से मिली।

इससे पहले 33 लोगों के मारे जाने की हुई थी पुष्टि

इस मामले में वहां के जनरल राजनीतिक विभाग, लाओ पीपुल्स आर्मी के उपमहानिदेशक फालोम लिन्थोंग ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि शनिवार को हमें तीन वर्षीय बच्ची का शव मिला। बता दें कि इससे पहले 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन बच्चियों के शव मिलने के बाद ज्ञात मौतों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। मारे गए लोगों में अस्पताल में दम तोड़ने वाले तीन घायल भी शामिल हैं।

हफ्तों से लगातार हो रही बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा

आपदा के बारे में एक समाचार एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, लाओस सेना की टीम और सिंगापुर का बचाव दल अभी भी लापता लोगों को ढ़ूंढ़ने में जी जान से जुटी हुई है। इसके लिए वे इलाके में तलाशी ले रहे हैं। लिथोंग ने अपने बयान में ये भी कहा, 'यह अभियान आसान नहीं है क्योंकि एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है कि उन्हें मिट्टी, रेत और दबी हुई चीजों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।'

कई देशों की बचाव टीमें मौके पर पहुंची

मीडिया रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई थी कि 23 जुलाई को बाढ़ आने के बाद थाईलैंड, चीन, कोरिया गणराज्य और लाओस की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची हुई हैं और बचाव कार्यो में लगी हुई हैं।

पाकिस्तान: गैस के रिसाव से कोयला खदान में भयंकर विस्फोट, छह की मौत, कई अंदर फंसे

Story Loader