7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: गैस के रिसाव से कोयला खदान में भयंकर विस्फोट, छह की मौत, कई अंदर फंसे

मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस अधिकारी वजीत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट क्वेटा से 50 किलोमीटर दूर बसे संजदी गांव में हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 12:31 PM IST

pakistan methane gas leakage caused explosion in coal mine

पाकिस्तान: गैस के रिसाव से कोयला खदान में भयंकर विस्फोट, चार की मौत, कई अंदर फंसे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कोयले खदान में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि ये हादसा मीथेन गैस के रिसाव के कारण हुआ। मीडिया रिपोर्ट की माने तो घटना में अबतक छह खनिकों की मौत हो गई। इसके अलावा 13 अन्य खनिक के अभी भी अंदर फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

बचावकर्मी अभी तक चार शव बरामद कर चुके हैं

मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस अधिकारी वजीत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट क्वेटा से 50 किलोमीटर दूर बसे संजदी गांव में हुआ। बता दें कि ये घटना रविवार की है। अधिकारी ने जानकारी में ये भी बताया कि बचावकर्मी अभी तक छह शव बरामद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लापता 13 खनिकों के भी बचने की कम आशंका है।

गैस रिसाव के कारण बचाव कार्य में बाधा

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी भी गैस रिसाव हो रहा है। इसके चलते बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इसके अलावा खदान की अधिक गहराई भी बचाव कार्य के बाधा का सबब बनी हुई है। गौरतलब है पाकिस्तान में ये इस तरह की पहली घटना नहीं है। वहां सुरक्षा नियमों को सही तरह से लागू नहीं करने कारण अकसर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।