3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी कोयला खदान में दुर्घटना, चार की मौत कई लापता

ये घटना गुइझोऊ प्रांत में हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 07, 2018

accident in chinese coal mine killed 4 and 9 missing

चीनी कोयला खदान में दुर्घटना, चार की मौत कई लापता

बीजिंग। चीन के एक कोयला खदान में दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। ये घटना गुइझोऊ प्रांत में हुई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा नौ लोगों के लापता होने की भी खबर आई है।

सोमवार रात 9.10 बजे हुई

इस संबंध में वहां के स्थानीय अखबार के मुताबिक, दुर्घटना पनझोऊ शहर के झिमुजिया कोयला खदान में सोमवार रात 9.10 बजे के आसपास हुई। घटना के बाद रेस्क्यू टीम की ओर से बचाव कार्य जारी है। फिलहाल विस्फोट का कारण पता नहीं लगाया जा सका है।

चीनी खदान दुनिया के खतरनाक खदानों में से एक

आपको बता दें कि चीन की खदानें खासकर कोयला खदान देश की ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं। लेकिन वहां अक्सर दुर्घटनाओं की खबर आती रहती है। यही नहीं इसी चलते ये दुनिया के खतरनाक खदानों में से एक माने जाते हैं। हालांकि हालिया वर्षो में घातक दुर्घटनाओं की संख्या में कमी जरूर दर्ज की गई है।

2017 में हुई 219 दुर्घटनाएं, 375 लोगों की गई जान

इससे जुड़े आंकड़ों के हिसाब से साल 2017 में चीनी कोयला खदानों में 219 दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 375 लोग मारे गए। हालांकि यह आंकड़ा 2016 के मुकाबले 28.7 फीसदी कम है।

Story Loader