3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर पलटी, 26 घायल

भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई।

2 min read
Google source verification
chhattisgarh

भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर पलटी, 26 घायल

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना बेमेतरा जिला के ग्राम सेमरिया की है जहां ट्रेक्टर में सवार होकर करीब ४० लोग भोरमदेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय ट्रेक्टर छपरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

बेमेतरा जिला के ग्राम सेमरिया से ट्रेक्टर में सवार होकर करीब 40 लोग भोरमदेव दर्शन के लिए गए थे। दोपहर मंदिर में दर्शन कर शाम करीब 6.15 को वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रेक्टर छपरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 22 बच्चे सहित 26 लोग घायल हो गए। मौके पर लोगों ने बच्चों को उठाया। इसके बाद जिले के संजीवनी 108 गई और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां सभी घायलों को इलाज चल रहा है। सेमरिया से दर्शन के लिए भोरमेदव आए थे। जिस ट्रेक्टर में अधिक संख्या में बच्चे थे। ड्राईवर की लापरवाही से ट्रेक्टर पलट गई। जिसमें 22 बच्चों को चोटे आई है। इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Chhattisgarh " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/07/hos1_3219504-m.jpg">

छपरी के पास टेक्टर के पलट जाने से अधिक बच्चों को चोटे आई है। किसी के सिर, तो किसी के पैर, हाथ, चेहरे कान में भी चोटे आई है। जिसमें इश्वरी साहु (4 ), पोषण साहु (8 ), श्याम सुंदर यादव (12), दीपक साहु (13), लोकश्वरी साहू (14), धनेश्वरी यादव (16), चंद्रपाल साहू (२२) सहित करीब २६ लोगों को चोटे आई। जिसमें सबसे अधिक बच्चे शामिल है। सभी निवासी सेमरिया जिला बेमेतरा के हैं। जो दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। लेकिन ड्राईवर की लापरवाही से ट्रेक्टर का ट्राली पलट गया। जिससे सवार लोगों को चोटे आई। मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को वाहन से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। सोमवार होने के कारण मंदिर में अधिक भीड़ लगी रही रास्ते में भी वाहन फरार्टे भर रहे थे।

Story Loader