4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाओस में अचानक बांध टूटने से 6 गांवों में बाढ़ का मंजर, 19 लोगों की मौत और सैकड़ों लापता

एक बांध के टूट जाने से छह गांवों में अचानक बाढ़ आ गई और सारे गांव जलमग्न हो गए।

2 min read
Google source verification

image

Kiran Rautela

Jul 25, 2018

laos

लाओस में अचानक बांध टूटने से 6 गांवों में बाढ़ का मंजर, 19 लोगों की मौत और सैकड़ों लापता

बैंकॉक। बैंकॉक के दक्षिण पूर्वी लाओस में एक बांध के टूटने से वहां बाढ़ आ गई। जिससे कई लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

बांध टूटने से गांव हुए जलमग्न

जानकारी है कि लाओस के दक्षिण पूर्वी अत्तापु प्रांत के सनामक्से जिले में पनबिजली परियोजना से संबंधित एक बांध के टूट जाने से छह गांवों में अचानक बाढ़ आ गई और सारे गांव जलमग्न हो गए।

अभी तक 19 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

इस घटना में अभी तक 19 लोगों के मरने की खबर है वहीं सैकड़ों लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बनाए गए हैं कई बांध
बता दें कि लाओस एक ऐसा देश है जहां नदियों की संख्या सबसे ज्यादा है और यहां की अर्थव्यवस्था भी खास मजबूत नहीं है। नदियों की संख्या ज्यादा होने से यहां पर पानी से बिजली को उत्पादन होता है, जिसके लिए यहां पर कई बांध भी बनाए गए हैं। लाओस अपनी अधिकांश बिजली थाइलैंड और अन्य देशों को निर्यात करता है।

लाओस के राजदूत पहुंचे पावापुरी, नालंदा में किया भ्रमण

इस बड़ी घटना में जहां एक तरफ सैंकड़ों लोग लापता हो गए वहीं कई घर भी तहस-नहस हो गए। हालांकि लापता या मारे गए लोगों की कोई आधिकारिक संख्या फिलहाल पता नहीं चल पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, अत्तापु प्रांत के प्रशासन ने बाढ़ प्रभावितों के लिए मूलभूत मानवीय सहायता पहुंचाने की अपील की है।

राचबरी इलेक्ट्रिसिटी ने दी सफाई

राचबरी इलेक्ट्रिसिटी ने अपनी सफाई में कहा कि लगातार हो रही बारिश की वजह से यह बांध ढहा है।

प्रधानमंत्री थोंग्लोन सिसोलिथ पहुंचे प्रभावित इलाके में...

घटना की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री थोंग्लोन सिसोलिथ ने कई सरकारी मीटिंग रोक दी हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीएम राहत कार्यों की निगरानी के लिए प्रभावित इलाके में पहुंचे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader