25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलीपींस की ओर तेजी से बढ़ रहा ‘मैंगखुट’ तूफान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

अगले कुछ ही दिनों में मैंगखुट तूफान भारी तबाही मचा सकता है। यह तूफान फिलीपींस की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 13 Sep 2018, 4:57 PM IST

Mungkhut hurricane

फिलीपींस की ओर तेजी से बढ़ रहा 'मैंगखुट' तूफान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मनीलाः मैंगखुट तूफान फिलीपींस की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पांचवीं श्रेणी के इस तूफान के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को चेतावनी जारी की है कि यह 2013 में आए तूफान की तरह की विनाशकारी हो सकता है, जिसमें 6,000 से ज्यादा मौतें हुई थीं। नेशनल डिसास्टर रिस्क रिडक्शन मैनेजमेंट काउंसिल (एनडीआरआरएमसी) के कार्यकारी निदेशक रिकाडरे जलाड ने कहा, "सरकारी इकाइयां गंभीर परिस्थिति के लिए तैयारी कर रही हैं।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने देश के उत्तरी क्षेत्र लुजोन द्वीप में आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों को तैनात किया है, जहां मंगखुत की शनिवार की सुबह दस्तक देने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 205 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ मंगखुत का केंद्र गुरुवार सुबह लुजोन के तट से 725 किलोमीटर दूर था। अगर हवाएं 220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक चलती रहीं तो मंगखुत इस वर्ष फिलीपींस का सबसे शक्तिशाली तूफान हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया हुआ है। विभाग के अनुसार, बिना जरुरत के लोग बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ेंः भारी बारिश से फिर तरबतर होंगे कई राज्य, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघा

तूफान 'टेमबिन' ने मचाई थी भारी तबाही
वैसे तो फिलीपींस में तूफान अक्सर आते रहते हैं लेकिन साल 2017 में तूफान 'टेमबिन' की वजह से दक्षिणी फिलीपींस में भारी तबाही हुई थी। तेज हवाओं के साथ बारिश से हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे जबकि पचास हजार से अधिक लोगों को दूसरी जगह शरण लेना पड़ा था। बाढ़ और भूस्खलन से 74 से अधिक लोगों की जान गई थी। इस तूफान से मनीला हवाई अड्डे पर 21 उड़ानों को रद्द कर दिया था। इससे ज्यादातर घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई थी। फिलीपींस में साल 2011 में तूफान से भारी तबाही हुई थी। इसमें करीब 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि 250 लापता हो गए थे।