15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एनएबी के आदेश के खिलाफ अपील करेंगे नवाज शरीफ

सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ परिवार को हाईकोर्ट से राहत मिलती है या नहीं।

2 min read
Google source verification
nawaz mariyam

आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एनएबी के आदेश के खिलाफ अपील करेंगे नवाज शरीफ

इस्‍लामाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में रावलपिंडी जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज आज इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट में अपील दायर करेंगी। हाईकोर्ट दोनों की अपील पर नियमियत सुनवाई करेगी या नहीं इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आपको बता दें कि नवाज और उनकी बेटी मरियम को शुक्रवार को लंदन से लौटने के बाद लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया था।

एनएबी ने सुनाई थी सजा
दरअसल, 6 जुलाई के फैसले में पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) अदालत ने इवनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को 10 साल और मरियम नवाज को सात साल व दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नवाज शरीफ के वकीलों की एक टीम वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाने अदियाला जेल गई थी। नवाज शरीफ की लीगल टीम न सिर्फ पाकिस्तान की नैब अदालत के 6 जुलाई के फैसले को चुनौती देगी बल्कि वे पाकिस्तान की अंतरिम सरकार के कानून मंत्रालय के जेल ट्रायल संबंधी अधिसूचना को भी चुनौती देगी। नवाज शरीफ के वकील तीनों को दोषी करार दिए जाने के फैसले के खिलाफ अलग-अलग तीन अपील इस्लामाबाद हाईकोर्ट मे दाखिल करेंगे। साथ ही तीन अन्य अपील पाकिस्तान की नैशनल एकाउंटैबिलिटी ब्‍यूरो (अकाउंटेबिलिटी) के फैसले को स्थगित करने के लिए भी हाईकोर्ट मे सोमवार को ही दाखिल होगी।

जेल में कैद हैं बाप, बेटी और दामाद
चर्चा इस बात की भी है कि नवाज शरीफ के वकील कोर्ट में अपील करेंगे तो 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ परिवार को राहत मिलती है या नहीं। या उन्हें आगे भी जेल में वक्त बिताना पड़ेगा। इस मामले में पाकिस्‍तान में नहीं। या उन्हें आगे भी जेल में वक्त बिताना पड़ेगा। आपको बता दें कि नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ और रिटायर्ड कैप्टन सफदर को अदियाला जेल के एक ही कंपाउंड में रखा गया है। परिवार के तीनों सदस्य जेल कंपाउंड के तीन अलग-अलग कमरों में बंद हैं। हालांकि उन्हें एक-दूसरे से मिलने की इजाजत दी गई है।