
पीएम मोदी और नवाज शरीफ की फोटो पोस्ट कर ट्रोल हुई कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रक्रियाएं हुईं तेज
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएम मोदी और पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की साथ-साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन ऐसा करके कांग्रेस खुद ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस को रीट्वीट करते हुए एक यूजर दीपिका भारद्वाज ने कांग्रेस पर सवाल दागा है कि...क्या आपने अपने लीडर राहुल गांधी से कभी पूछा है कि उनको अपने मित्र लालू प्रसाद यादव के दोषी ठहराए जाने पर कुछ कहना है? इसके साथ ही यूजर ने कांग्रेस को हिदायत भी दी है कि कृपया दोस्ती को लेकर एकपक्षीय रुख अख्तियार न करें।
आपको बता दें कि कांग्रेस अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल से 13 जुलाई की रात को यह तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में पीएम मोदी और पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ एक साथ दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट में फोटो के साथ लिखा है कि हम जानना चाहते हैं कि प्रिय मित्र नवाज शरीफ के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार होने पर पीएम मोदी का क्या कहना है। एक महिला पत्र ने कांग्रेस को ट्वीट पर लिखा है कि यह एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी के आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर ऐसी तस्वीर होना चौंकाने जैसा है।
उन्होंने लिखा कि ट्विटर के महत्व की बात समझ आती है, लेकिन यह सार्वजनिक सभ्यता और सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारी के भाव से अधिक अहम नहीं है। वहीं एक यूजर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए नवाज शरीफ और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के साथ वाली फोटो रीट्वीट की है।
Published on:
15 Jul 2018, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.