11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल: केपी ओली सरकार की बड़ी कार्रवाई, देश के सभी राज्यों के राज्यपाल को किया बर्खास्त

बर्खास्त किए गए सभी राज्यपाल नेपाली कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त हुए थे कैबिनेट की इस सिफारिश को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी की है

less than 1 minute read
Google source verification
kp_sharma_oli.jpeg

काठमांडु। नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, केपी शर्मा ओली की सरकार ने रविवार को सभी सातों प्रदेश के राज्यपालों को बर्खास्त कर दिया।

रविवार की शाम हुई कैबिनेट की आपतकालीन बैठक में यह कठोर फैसला लेते हुए सभी राज्यपालों को बर्खास्त करने का निर्णय किया गया। कैबिनेट की इस सिफारिश को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी की है।

पिछली सरकार में हुई थी सभी राज्यपालों की नियुक्ति

बता दें कि बर्खास्त किए गए सभी राज्यपाल नेपाली कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त हुए थे। नई सरकार के गठन के बाद यह चर्चा जोरों पर थी की सभी राज्यपालों को बर्खास्त कर देना चाहिए। हालांकि दो वर्षों तक उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया।

नेपाल: राजधानी काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 8 की मौत, कई लापता

अब जब नई सरकार के गठन के दो वर्ष पूरे हो गए हैं, तब ओली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को सबको चौंका दिया। मौजूदा समय में नेपाल में कम्युनिष्ट पार्टी की सरकार है और केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री हैं। संसद में सरकार के पास दो तिहाई बहुमत है।

गौरतलब है कि संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने जीत हासिल की थी और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को फिर से नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे। इससे पहले ओपी शर्मा ओली 11 अक्टूबर 2015 से तीन अगस्त 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.