
काठमांडू। नेपाल के मनांग जिले में एक नई झील खोजी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काजिन सारा झील (Kajin Sara Lake) को दुनिया की सबसे ऊंची झील बताया गया है। हालांकि, दुनिया की सबसे ऊंची झील मनांग में ही स्थित है जिसका नाम तिलिचो है। यह झील मनांग के चामे ग्रामीण नगरपालिका में सिंगारखरका में 3,812 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
झील की खोज कुछ महीने पहले पर्वतारोहियों ने की
चामे ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष लोकेंद्र घाले के अनुसार, इस झील की खोज कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों ने किया था। घाले के अनुसार टीम ने बताया है कि यह 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हालांकि अभी इसे आधिकारिक तौर पर सत्यापित किया जाना बाकी है। यह झील 1,500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी बताई गई है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इसकी ऊंचाई 5000 मीटर से अधिक होती है तो यह विश्व की सबसे ऊंची झील होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस झील को स्थानीय लोग सिंगार कहते हैं। इसका निर्माण हिमालय की पिघली बर्फ से हुआ है। यहां चामे के मनांग जिला मुख्यालय से 18 घंटे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है। यहा स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अगर इस झील को सबसे ऊंची झील घोषित किया जाता है तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
11 Aug 2019 11:15 am
Published on:
11 Aug 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
