25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नहीं होगा नेपाल, राजनैतिक असहमति के चलते किया फैसला

बिम्सटेक यानी बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एक क्षेत्रीय संगठन हैं। भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल इसके सदस्य हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 9 Sep 2018, 8:21 AM IST

nepal army

बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नही होगा नेपाल, राजनैतिक असहमति के चलते किया फैसला

काठमांडू। भारत में होने वाले पहले बिम्सटेक सैन्य अभ्यास में नेपाल हिस्सा नहीं लेगा। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने सेना को संबोधित करते हुए कहा कि वो बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में हिस्सा नहीं लें। पीएम की इस घोषणा के बाद नेपाल सेना ने भारत में होने वाले बिम्सटेक के सैन्य अभ्यास से अपने कदम वापस खींच लिए। बता दें कि बिम्सटेक बंगाल खाड़ी के आसपास स्थित देशों का समूह है। यह समूह भारत की पहल पर बनाया गया था।

नेपाल का बायकॉट

नेपाली सेना ने पहले बिम्सटेक सैन्य अभ्यास में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। यह अभ्यास भारत में होने जा रहा है। शनिवार को नेपाली मीडिया की खबरों में कहा गया कि बिम्सटेक देशों के सैन्य अभ्यास में नेपाली सेना शामिल नहीं हो पाएगी।मीडिया की खबरों में कहा गया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रीय नेपाली सेना को निर्देश दिया कि वह अभ्यास में हिस्सा नहीं लें। बता दें कि रविवार को ही नेपाली सेना कि एक टुकड़ी इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पुणे रवाना होने वाला था। महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार बिम्सटेक देशों का पहला सैन्य अभ्यास शुरू होने वाला है।

विपक्ष की आलोचना के चलते किया फैसला

नेपाल की सरकार ने बिम्सटेक के बायकॉट का फैसला विपक्ष की कड़ी आलोचना के बाद लिया। यहां तक की सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेताओं ने भी इस सैन्य अभ्यास में भारत के शामिल होने के आलोचना की थी। बताया जा रहा है कि नेपाल के इस अभ्यास में हिस्सा लेने या न लेने पर राजनीतिक स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। यह भी कहा गया है कि राजनीतिक स्तर पर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर ही इस पर कोई आम राय कायम नहीं हो पाई।

भारत में होगा पहला सैन्य अभ्यास

बिम्सटेक के सदस्य देशों को इस सैन्य अभ्यास के लिए 30 सैनिकों का दस्ता भेजने पर सहमति हुई थी। बिम्सटेक यानी बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एक क्षेत्रीय संगठन हैं, जिसमें भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल सदस्य देशों के तौर पर शामिल हैं।