
North Korea launches ICBM
सियोल: हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण करने के बाद से नॉर्थ कोरिया लगभग 2 महीने से शांत बैठा हुआ था, लेकिन बुधवार को एक बार फिर से नॉर्थ कोरिया ने दुनिया भर के देशों खासकर अमरीका और जापान में हलचल मचा दी है। दरअसल, उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक बार फिर से अपना सबसे शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है। उसने इस मिसाइल का सफल परीक्षण जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में किया है।
दक्षिण कोरिया ने भी दागी मिसाइल
नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी मिसाइल टेस्ट किया है। दक्षिण कोरिया की आर्मी ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि मिनटों के भीतर ही उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट के जवाब में मिसाइल फायर की गई है।
फिर से पैदा हुई युद्ध की स्थित
नॉर्थ कोरिया के इस परीक्षण से अमरीका इसलिए चिंतित हुआ है, क्योंकि इस बैलिस्टिक मिसाइल ने वॉशिंगटन और पूर्वी अमेरिका के समुद्री तट को भी प्रभावित किया है। हर बार की तरह इस बार भी अमरीका ने नॉर्थ कोरिया के इस सफल परीक्षण का कड़ा विरोध किया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने नॉर्थ कोरिया के इस परीक्षण का कड़ा विरोध किया है। इसी के साथ अमरीका और नॉर्थ कोरिया के बीच एक बार फिर से युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है।
ट्रंप ने कहा- हम संभाल लेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया, "यह एक ऐसी घटना है, जिसे हम संभाल लेंगे। अमेरिका इसे संभाल लेगा।" वहीं रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने कहा कि उत्तर कोरिाय लगातार मिसाइलों का निर्माण कर रहा है, जो पूरे विश्व के समक्ष खतरा है, जो वैश्विक शांति, क्षेत्रीय शांति और अमेरिका के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी नॉर्थ कोरिया की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आबे ने तुरंत आपातकालीन यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग बुलाने की मांग की है।
आपात बैठकों का दौर हुआ शुरु
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद जापान, साउथ कोरिया और अमरीका ने मिसाइल परीक्षण के विश्लेषण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से एक आपात बैठक बुलाऩे के लिए कहा है। हालांकि अभी इस बैठक के लिए किसी तारीख को तय नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक आपात स्थिति में होगी तो बुधवार को ये बैठक हो सकती है।
मिसाइल ने 1000 किलोमीटर का सफर तय किया
इससे पहले उत्तर कोरिया ने 15 सितंबर को आखिरी मिसाइल टेस्ट किया था। इस परीक्षण के बाद एक बार फिर से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच युद्ध की आशंका बढ़ गई है। नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसालइ के परीक्षण की पुष्टि दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने की है। उत्तर कोरिया के सेन नी से दागी गई यह मिसाइल ने जापानी सागर में गिरने से पहले लगभग 1,000 किलोमीटर का सफर तय किया।
Updated on:
29 Nov 2017, 3:31 PM IST
Published on:
29 Nov 2017, 10:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.