25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलंबो: विपक्ष की रैली में एक की मौत, बढ़ती महंगाई के खिलाफ था प्रदर्शन

यही नहीं रैली में 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 6 Sep 2018, 6:01 PM IST

one died in rally organised by opposition in colombo

कोलंबो: विपक्ष की रैली में एक की मौत, बढ़ती महंगाई के खिलाफ था प्रदर्शन

कोलंबो। श्रीलंका में एक रैली के दौरान बड़े हादसे की खबर आ रही है। दरअसल वहां गुरुवार को विपक्ष ने एक विशाल प्रदर्शन रैली का आयोजन किया था। उसी रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। यही नहीं रैली में 80 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई थी उस व्यक्ति की मौत

मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल का कहना है कि रैली में उस व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। अस्पताल ने इस बारे में जारी किए अपने बयान में ये भी कहा था कि, आठ लोगों को जहरीले भोजन का सेवन करने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रैली के दौरान आठ अन्य को मामूली चोटे भी आई हैं। इसके साथ ही 70 से ज्यादा लोगों को अत्याधिक शराब पीने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और नीतियों के खिलाफ था प्रदर्शन

आपको बता दें कि श्रीलंका में वहां के संयुक्त विपक्ष ने जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, सरकारी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुधवार को इस रैली का आयोजन किया। आपको बता दें कि यह प्रदर्शन वहां के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के छोटे बेटे और सांसद नमल राजपक्षे की ओर से आयोजित किया गया था।

बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ था प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक इस रैली में पूर्व राष्ट्रपति और उनके भाई गोटाभया राजपक्षे भी शामिल हुए थे। इस पर विपक्षी सांसदों का कहना है कि रैली में हजारों लोग शामिल हुए लेकिन सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। बता दें कि यह प्रदर्शन बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ और गुरुवार तड़के समाप्त हुआ।

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान: हवाई हमले में तालिबान की सेवा कर रहे डॉक्टर और जज समेत 10 की मौत