
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी अड्डों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने रविवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को तलब किया है।
आतंकी लॉन्च पैड्स को तबाह करने के दौरान चार से पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिसको लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है।
बता दें कि रविवार की सुबह भारतीय सेना ने चार आतंकी लॉंच पैड को निशाना बनाते हुए एक और सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया।
भारतीय सेना ने PoK के नीलम वैली इलाके में भारी तादात में बम बरसाए और आर्टिलरी गन (तोप) के जरिए आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया।
दो भारतीय जवान शहीद
पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी गोली बारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। हालांकि पाकिस्तान की ओर से झूठ फैलाते हुए यह दावा किया जा रहा है कि 9 भारतीय सैनिकों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है।
पाकिस्तान ने हालांकि इस बात को माना है कि भारत ने PoK में कार्रवाई की है, जिसमें उसके दो जवान मारे गए हैं और तीन आम नागरिकों की मौत हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने 16 अक्टूबर को भारत के उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को तलब किया था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
21 Oct 2019 01:18 pm
Published on:
20 Oct 2019 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
